29 मार्च को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/

उर्दू निदेशालय,मंत्रिमंडल सचिवालय,विभाग बिहार,पटना के निदेशानुसार प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिला में विभिन्न कार्यालयों यथा समाहरणालय,अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में पदस्थापित 34 नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को 29 मार्च 2025 (शनिवार) को 11ः00 बजे पूर्वाह्न से डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार समाहरणालय परिसर में नियुक्ति पत्र का वितरण जिला पदाधिकारी राजीव रौशन द्वारा प्रदान किया जाएगा।