एसएसपी अवकाश कुमार ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनीष कुमार को निलंबित कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि इसी थाना क्षेत्र के राजो रमपट्टी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई इस दौरान कुछ लोग जख्मी हो गये। जख्मी को डीएमसीएच लाया गया। सूचना मिल रही हैं कि जख्मी को डीएमसीएच के चिकित्सकों ने उसकी गंभीरता को देख पटना रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर कई लोंगों ने पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की।इस शिकायत के आलोक में थानाध्यक्ष की लापरवाही को लेकर एसएसपी ने थानाध्यक्ष मनीष को सस्पेंड कर दिया हैं। लोंगों का कहना हैं कि मुहर्रम के दौरान ही यह घटना घटी थी लेकिन यह घटना एक समुदाय के बीच ही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार
लोंगों ने एसएसपी से शिकायत किया हैं कि सूचना देने के बाद भी थाना पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची इस कारण मारपीट होती रही और ठग्गन अंसारी बुरी तरह जख्मी हो गये थे। उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत चिंता जनक थी। चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग बताते हैं कि घटना से कुछ ही घंटे पहले पुलिस की गाड़ी उस गांव से गश्ती कर लौटी थी ,मुहर्रम के कारण थाना पुलिस कई गांवों में चक्कर लगा रही थी। इस घटना के बाबत पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली। बताया जा रहा हैं कि ठग्गन अंसारी के मारपीट का विडिओ वायरल हुआ था जिसे पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया और मुख्यालय के निर्देश पर  एसएसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।