08 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /

आगामी 08 मार्च को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  विनोद कुमार तिवारी ने प्रखंड पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक की ।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी चार राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जाएगा, जिसमें वर्ष 2025 का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च को आयोजित होगा।
न्यायालयों द्वारा सुलहयोग्य मुकदमों का चयन कर पक्षकारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। पिछले लोक अदालत की तरह ही इस बार भी ग्राम कचहरियों में लंबित सुलह समझौता योग्य मामलों का निपटारा 08 मार्च को किया जाएगा।
*जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने प्रखंड के ग्राम कचहरियों में सुलहयोग्य मामलों के चयन कर पक्षकारों को लोक अदालत के लिए नोटिस जारी करना शुरू करायें।*
साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी ग्राम कचहरियों के स्तर से करायें।
*जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री रंजन देव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए चयनित मामलों की सूची अगली बैठक से पहले उपलब्ध करायें,ताकि प्रखंड स्तर पर चयनित ग्राम कचहरी संबंधी मामलों की समीक्षा आगामी बैठक में किया जा सके।