­विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने शराब की बरामदगी करते हुये अन्य मामलों के कई आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
इस बाबत विवि थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि चुनाभट्टी मुहल्ले के मस्जिद के बगल के गली से 311बोतल नेपाली शराब की बोतल बरामद की गई हैं जो 93लीटर शराब हैं।


उन्होंने बताया कि थाना में दर्ज कांड 227/23के मामले में सौरभ कुमार मिश्र ,सत्यम ठाकुर एवं अमन राज को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से चोरी का मोबाईल एवं कैमरा भी बरामद हुआ हैं।
इसी थाना के 225/23के मामले में कहा कि आरोपी
देवा कुमार को गिरफ्तार किया गया हैं। उन्होंने कहा कि सभी के विरुद्ध विधि सम्मत कारवाई की जा रही हैं।