मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दरभंगा जदयू के पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ विनोद कुमार चौधरी के निधन के बाद द्वादशा कर्म में उनके आवासीय परिसर पहुंचे।शोक संपत परिवार से मुलाकात किए।तकरीबन दिन के 3बज कर18 मिनट पर स्वर्गीय विनोद चौधरी के आवास पर मुख्यमंत्री पहुंचे थे , जहां उन्होंने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी । पुष्प अर्पित करने के बाद वे उनकी पत्नी डॉ सरोज चौधरी एवं दोनों पुत्री के साथ-साथ परिवार के अन्य लोगों से भी मुलाकात की ।उन्होंने दिवंगत नेता श्री चौधरी को याद करते हुए अपने साथ किए गए कामों के संबंध में चर्चा किए। उन्होंने कहा कि उमा बाबू से 1994 से 2005 तक साथ में काम किए। कभी यह एहसास नहीं हुआ कि वे उन्हें कितना मानते थे। उन्होंने कहा के इस परिवार के साथ जब कभी भी कोई घटना घटती है तो ऐसा लगता है उनके परिवार में यह घटना घटी है।


मौके पर बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, पीएचडी मंत्री ललित कुमार यादव बेनीपुर विधायक डॉ विनय कुमार चौधरी, कुशेश्वरस्थान के विधायक अमन भूषण हजारी मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ एजाज अहमद जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू नाथ झा गुरुकुल बाबू बेनीपुर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंदराय ,विमल कुमार चौधरी ,विजय कुमार चौधरी ,युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह ,विकास यादव ,रोशन झा ,नीतीश यादव,राहुल पासवान, डॉ अजित चौधरी, दरभंगा डीएम राजीव रोशन एसएसपी अवकाश कुमार सिटी एसपी सागर कुमार नगर आयुक्त कुमार गौरव एसडीपीओ अमित कुमार मनीष चंद्र चौधरी सदर एसडीओ चंद्रमा अत्री मौजूद थे।