कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी गांव में रविवार की रात हुई दोनों पक्षों के भिड़ंत में पुलिस ने मुखिया समेत कई लोंगों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तारी दोनों पक्षों से हुई हैं। हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया अजय कुमार झा के अलावे मालपट्टी गांव निवासी मो आमिर ,मो दिलशाद ,मो उज्जैन ,सरवर अली ,अब्दुल सलाम ,मो कामरान, मो सनाउल्लाह एवं मो फरहान को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। सिंहवाड़ा अंचल के सीओ गौतम कुमार ने दोनों पक्षों के बीच हुई विवाद के मामले को लेकर सिंहवाड़ा थाना में मामला 164/23दर्ज कराया था। सीओ श्री कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में कहा हैं कि श्री कान्त पासवान के शव का अंतिम संस्कार को लेकर दोनो पक्ष भीड़ गये थे। इस दौरान दोनों पक्षों के कारण विधि व्यवस्था बिगड़ी ,मारपीट हुई ,पत्थरबाजी में सरकारी गाड़ी समेत कई लोग जख्मी हुये।