विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने अलग अलग मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
इसमें बालू घाट मुहल्ला के नेपाली यादव के पुत्र रामसेवक यादव हैं। इसकी गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 451/22में हुई हैं।


वहीं दूसरी और सुंदरपुर तेनूपुर मुहल्ला के रतन दास के पुत्र रंजीत दास की गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 220/23में हुई हैं।


चुनाभट्टी मुहल्ले के मो शब्बीर के पुत्र मो परवेज उर्फ प्यारे की गिरफ्तारी पोस्को एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 217/23में हुई हैं।


इधर मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मोटरसाइकिल बरामद करते हुये कमतौल थाना क्षेत्र के गोढयारि गांव निवासी नागेंद्र राय के पुत्र विपिन राय को जेल भेजा गया हैं। इस मामले में प्राथमिकी 218/23की गई हैं। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने पुष्टि करते हुये बताया कि गिरफ्तार सभी को जेल भेज दिया गया हैं