दरभंगा में पुलिस या प्रशासन की थोड़ी सी लापरवाही बड़ी घटना को अंजाम दें सकती हैं। कई लोग ऐसी जुगत में हैं कि दो समुदायों के बीच झड़प हो ? ऐसे में मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन को ठोस कदम के तहत कारवाई करने की आवश्यकता हैं अगर जिला प्रशासन ऐसा नहीं करती हैं तो दोनों समुदाय के कई बड़े लोग इस फिराक में हैं कि यह झड़प हो ताकि आने वाले चुनाव में उनका कद बढ़ जाय।

पुलिस और प्रशासन का तंत्र कमजोर हैं इस कारण समय पर उन्हें सूचना नहीं मिल पाती है और यही कारण हैं कि देखते ही देखते शिवधारा का प्रांगण रन क्षेत्र में बदल जाता हैं ?अगर प्रशासन को कल शाम में ही झंडे को लेकर सूचना मिल जाती तो शायद यह घटना नहीं घटती। ऐसे में तंत्र को और मजबूत कर पुलिस को नजर रखनी पड़ेगी।



