बंद घर में चोरी करते दो चोर को पुलिस ने मौका ए वारदात से   धर दबोचा। चोर को यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिरकार पुलिस मौके ए वारदात पर कैसे पहुंच गई।
घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश खजपत्ता गांव की हैं।
इस गांव के बिकास कुमार के घर चोर चुपके से घुसकर चोरी कर रहा था।जिस वक्त घर में चोर चोरी कर रहा था उस वक्त घर से कुछ कुछ उठा पटक की आवाज आ रही थी।देर रात पड़ोसी घर से पेशाब करने निकला। विकास के घर के बाहर दो मोटरसाइकिल खड़ी थी। पड़ोसी अगल बगल में यह देखने लगा कि आखिर यह मोटरसाइकिल किसकी हैं। इसी दौरान बिकास के घर से कुछ कुछ आवाज सुनाई दी। पड़ोसी को शक हो गया कि विकास के बंद पड़े घर में चोर हैं और चोरी कर रहा हैं। पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विदुपुर की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुये दोनों चोर को पकड़ लिया साथ ही दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।विदुपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों चोर के विरुद्ध न्यायसंगत कारवाई की जा रही हैं।