एक टेम्पो चालक को गाड़ी में सवारी बैठाना महंगा पर गया। टेम्पो चालक को ग्यारह हजार रुपये जुर्माने की तौर पर देकर थाने से जाना पड़ा।
दरअसल एक एपीएम थाने की लड़की टेम्पो पर दरभंगा में सवार होकर लहेरियासराय टावर उतरी ,वह अपना बेग टेम्पो पर भूल गई। टेम्पो चालक किराए लेकर चलता बना। अब उस लड़की को याद आई कि वह अपना बैग उस टेम्पो पर भूल आई हैं जिस टेम्पो पर सवार होकर वह आई हैं। वह लड़की लहेरियासराय थाना पहुंची। थानाध्यक्ष से शिकायत की। लड़की बोली उस बेग में एक अंगूठी और दो हजार रुपये हैं। लहेरियासराय थाना अध्यक्ष कुमार कीर्ति ने टेम्पो की खोज में पुलिस लगा दी। टेम्पो को पुलिस ने बरामद किया और चालक को थाने लाया। बेग तो टेम्पो पर था मगर उसमें अंगूठी और रुपये नहीं थे। वह लड़की फुट फुटकर रोने लगी।पुलिस ने चालक पर दबाव बनाया। जुर्माने के तौर पर चालक ने ग्यारह हजार रुपये दंड देते हुये अपनी जान बचाई। पुलिस ने उसे छोड़ दिया। लड़की भी वह राशि लेकर घर गई।