बेंक ऑफ़ बड़ौदा का 116स्थापना दिवस दोनार स्थित शाखा मेंशाखा प्रबंधक अरविन्द कुमार मिश्रा के अगुवाई में संपन्न हुआ। इस दौरान बेंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार भी उपस्थित थे।कई कार्यक्रमों के बीच केक काटकर 116 वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस अवसर को और भी धूमधाम से बेंक के कर्मी और पदाधिकारियों ने मनाया।
सुबह में साईकिल रैली निकाली गई जो दरभंगा टावर से होते हुये लहेरियासराय ,पंडासराय ,पंडासराय से लोहिया चौक विश्वविद्यालय होते हुये दिल्ली मोड़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई । रैली के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार चौधरी ,शाखा प्रबंधक अरविन्द कुमार मिश्रा ,बिकास रंजन ,टिंकू कुमार ,सुधीर झा एवं प्रशांत कुमार उपस्थित थे। स्थापना दिवस के अवसर पर दोनार शाखा में स्वास्थ्य शिविर केन्द्र का आयोजन डॉ॰ संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया जहां पुराने एवं नये ग्राहकों ने मुफ्त में जांच कराया। इस दौरान सौ से ज्यादा लोग उपस्थित थे। इन सभी का जांच कराया गया।

क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि लोगो के प्यार के कारण ही आज भारत का सबसे बड़ा दूसरा बेंक बन गया हैं उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सेवा के लिये बेंक ऑफ़ बड़ौदा का परिवार तत्पर हैं। शाखा प्रबंधक अरविन्द कुमार मिश्रा ने कहा कि बेंक ऑफ़ बड़ौदा 26लाख करोड़ के लेन देंन को पार किया हैं इसके कारण बेंक कर्मियों का भी हौसला बढ़ा हैं और यह देंन प्रिय ग्राहकों का हम पर भरोसा हैं।
