बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 17 में बुधवार की रात अवकाश प्राप्त शिक्षक के घर में चोरी होने की घटना से लोंगों में पुलिस के प्रति नाराजगी हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि बेनीपुर में अक्सर कहीं ना कहीं चोरी होती हैं लेकिन पुलिस इस मामले में गंभीर होने के बजाय स्थिर हैं। यह चोरी अवकाश प्राप्त राधाकांत ठाकुर ,गोपाल जी ठाकुर व पवन ठाकुर के घर में हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि इन घरों से लाखों रुपए मूल्य के कीमती सामान की चोरी हुई हैं। स्थानीय लोंगों के सूचना देने के बाद घटना स्थल पर पुलिस करीब दो घंटे बाद पहुँची हैं ।इस कारण लोंगों में काफी आक्रोश हैं। बहेड़ा व बेनीपुर में बार – बार चोरी की घटना होने पर स्थानीय लोगों में आकोश हैं। स्थानीय लोंगों के इस आक्रोश को देखने के बाद डॉग स्क्वायड की टीम के साथ थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जाँच में जुट गये हैं ।चोरी की घटना का उदभेदन जल्द नही होने पर आंदोलन तेज करने की बात स्थानीय लोगों ने कही हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व विद्यालय के समीप मुख्य सड़क पर लगी विजली की ट्रांसफार्मर से भी बहुमूल्य सामान की चोरी कर ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे चोरों ने बिखेर दिया था ।