मंत्री दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 दरभंगा :

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मंत्री दिलीप जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा बधाई दी। जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि श्री जयसवाल पूर्व में कोषाध्यक्ष से लेकर अनेक पद का निर्वहन करते हुए इस पद पर आसीन हुए है जो हर्ष की विषय है उनके कुशल नेतृत्व का लाभ भाजपा को आने वाले चुनाव में मिलेगा।भाजपा ने अपने दल के अंदर भी लोकतांत्रिय व्यवस्था को को मजबूती से अपनाया है इसी कारण एक छोटा कार्यकर्ता भी उच्य पद प आसीन होता है। हमारे नए अध्यक्ष वर्तमान और भविष्य दोनों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
बधाई देने वाले में अभय झा,अमलेश झा,कन्हाई पासवान,ध्रुव मंडल,डॉ अंकित,अभिषेक शांडिल्य,राजेश रंजन,पप्पू गुप्ता,सपना भारती शामिल थे।