भिण्डुआ के वरीय शिक्षक ने प्रभार को लेकर दिया बीडीओ को आवेदन। कहा विद्यालय में वरीय शिक्षक मैं हूं फिर भी जूनियर शिक्षक बने बैठे है एचएम।

कुशेश्वरस्थान /

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत भिण्डुआ पंचायत के माध्यमिक विद्यालय भिण्डुआ इन दिनों दबंग प्रभारी प्रधानाध्यापक ननकू प्रसाद राय का आतंक झेल रहा है। छात्रों के साथ साथ शिक्षक भी इसके मनमानी से तंग आ चुके है। कमाल की बात यह है कि विद्यालय में वरीय शिक्षक होने के बाद भी जूनियर शिक्षक प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर कब्जा जमाये हुआ है। और विभाग के पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यह कहकर अपने जिम्मेदारी से भाग जाते है कि मेरे आने से पहले से ननकू प्रधानाध्यापक है। अब बात यह है कि जब पदाधिकारी को पता है कि विद्यालय में वरीय शिक्षक मौजूद है तो उसे जानबूझकर प्रभार नही दिया जा रहा है।

प्रभार को लेकर विद्यालय के शिक्षक दिलीप राय ने पूर्वी के बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु को लिखित आवेदन दिया है कि मैं स्नातक ग्रेड 6 से 8 के अंग्रेजी विषय के शिक्षक है और विद्यालय में सभी शिक्षकों से वरीय है। इसके बावजूद मुझे प्रभार नही दिया जा रहा है। जबकि शिक्षा विभाग के नियमानुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक का प्रभार मुझे होना चाहिए।

इस संबंध में बीडीओ श्री जिज्ञासु ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। आवेदन के आलोक में जांच कर आगे की कार्यवाई की जायेगी।