कार्बन न्यूट्रल स्टेट बनाने की दिशा में ‘Climate-Resilient and Low-Carbon Development Pathway for Bihar’ प्रोजेक्ट के तहत दरभंगा प्रमण्डल में आयोजित किया जाएगा वर्कशॉप
कार्बन न्यूट्रल स्टेट बनाने की दिशा में ‘Climate-Resilient and Low-Carbon Development Pathway for Bihar’ प्रोजेक्ट के तहत दरभंगा प्रमण्डल में आयोजित किया जाएगा वर्कशॉप
*दरभंगा, 15 जुलाई, 2024 (जन-सम्पर्क शाखा)
उप निदेशक, जन सम्पर्क, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री सत्येन्द्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार कार्बन न्यूट्रल स्टेट बनाने की दिशा में ‘Climate-Resilient and Low-Carbon Development Pathway for Bihar’ प्रोजेक्ट के तहत दरभंगा प्रमण्डल में वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन 10:30 बजे पूर्वाह्न में श्री राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा के कर कमलों से शुभारंभ होगा।
*उन्होंने कहा कि उपर्युक्त कार्यशाला में दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिला दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि के साथ-साथ प्रतिभागी भाग लेंगे।*
उन्होंने कहा कि उक्त कार्यशाला का उद्देश्य :- *बिहार में जलवायु के प्रति अनुकूल और न्यून कार्बन उत्सर्जन वाले विकास से संबंधित अंतर्दृष्टि, शोध के निष्कर्ष और सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों को साझा करना, नीतिनिर्धारकों, शासकीय अधिकारियों और निजी क्षेत्र सहित विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय और साझेदारी को बढ़ावा देना और जलवायु संबंधी कार्य और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए स्थानीय समुदायों को सक्षम बनाना, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, अनुकूलन और शमन की रणनीतियों और उनके महत्व के बारे में प्रतिभागियों को सूचित कर उनकी क्षमता विकसित करना, बिहार की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप स्थानीय विकास योजनाओं को बेहतर बनाने और अनुकूलित करने के लिए हितधारकों से उनकी प्रतिपुष्टि प्राप्त करना, बिहार की क्षेत्रीय विविधताओं को देखते हुए प्रमण्डल और जिले के लिए स्थानीय स्तर पर जलवायु संरक्षण योजनाएँ बनाने में सहयोग प्रदान करना, बिहार में जलवायु संरक्षण संबंधित किये जा रहे कार्यो की प्रगति और उनके प्रभाव का मूल्यांकन करने हेतु आवश्यक रूपरेखा पर चर्चा करना, हितधारकों को जुड़ने, अनुभव साझा करने और जलवायु के प्रति अनुकूलन तथा न्यून कार्बन उत्सर्जन वाले विकास से संबधित संयुक्त पहलों की तलाश करने के अवसर प्रदान करना, बिहार में जलवायु परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण के संभावित श्रोतों और साझीदारी के अवसरों के बारे में सूचना उपलब्ध करना है।*
*इसके साथ ही बिहार में हितधारकों को जलवायु परिर्वन संबंधित जानकारी देना, उनसे जुड़ना, सशक्त करना और संगठित करना है।