एक लड़की को चार मोबाईल नंबर से मिल रही हैं धमकी ,साईबर थाने मे मामला दर्ज ,जांच मे जुटी पुलिस।
दरभंगा
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खैराजपुर गांव से एक मामला साईबर थाने मे आया हैं ,जिसमें लड़की द्वारा लगाये गये आरोप गंभीर हैं।अगर यह आरोप सही हैं तो पुलिस को गंभीरता से लेना चाहिये।
एक लड़की ने थाने मे आवेदन देकर कहा हैं कि उसे चार मोबाईल नंबर से धमकी मिल रही हैं कि तेजाब डालकर चेहरा बर्बाद कर देंगे ,जान से मार देंगे यही नहीं निर्भया जैसे कांड को भी अंजाम दे देंगे ?
उक्त लड़की ने दिये आवेदन मे कहा हैं कि उसके मोबाईल नंबर पर चार मोबाईल नंबर क्रमश
9341590215,8810290931,7042630118एवं 8235770845से जान मारने की धमकी दी जा रही हैं।
लड़की का आरोप हैं कि उसके जी मेल से बने इंस्टाग्राम को किसी लड़के ने हेक् कर लिया हैं और मेरे और मेरे परिजनों को मेसेज से कहता हैं “i need a beautiful partner “।
यातायात डीएसपी सह साईबर डीएसपी ने कहा कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि आरोप गंभीर हैं पुलिस तत्परता से अनुसंधान कर मामले से पर्दा हटाएगी।