बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह जिला सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर फरवरी में जिले की विभिन्न पंचायतों में विधिक जारूकता शिविर लगेगा। इसी कड़ी में बहादुरपुर पंचायत के खराजपुर में 18 फरवरी को विधिक जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका समय 11 बजे से होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता इन्दु कुमारी (मोबाईल नम्बर 8851262227) एवं पारा विधिक स्वयंसेवक त्रिपुरारी विभिन्न जानकारियां देंगे।
विधिक जागरुकता शिविर में लोगों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम), मेडिको लीगल जागरूकता, दिव्यांगों का अधिकार अधिनियम आदि की जानकारी दी जाएगी। साथ ही नौ मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
