दरभंगा के कई अंचलाधिकारी को सरकार ने किया बिरमित ,अब इन अंचलों मे तैनात हुये नये अंचलाधिकारी ,बिहार के 478सीओ की हुई हैं बदली ?

दरभंगा ,संजय कुमार राय 

बिहार मे सियासी दौड़ के बीच तबादले का दौड़ भी जारी हैं ,सरकार ने  478 अंचलाधिकारी (CO) को इधर से उधर किया हैं।

दरभंगा जिला के भी कई अंचल मे भी नए पदाधिकारियों को तैनात किया है .अलीनगर अंचल कार्यालय में घोघरडीया मधुबनी से आए कुमार शिवम को अंचलाधिकारी बनाया है . नालंदा से आए पवन कुमार साह को घनश्यामपुर का अंचलाधिकारी बनाया गया है . बसंतपूर सुपौल के शशि कुमार भास्कर को हायाघाट में अंचलाधिकारी बनाया गया है . मनीगाछी में मोतीपुर मुजफ्फरपुर के रविकांत को अंचलाधिकारी बनाया गया है . कुशेश्वरस्थान पूर्वी में नवादा से आए गोपाल पासवान नए अंचलाधिकारी होंगे . दरभंगा सदर अंचल में बेलसंड सीतामढ़ी के रंधीर कुमार को अंचलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है . बहेड़ी अंचल में खानपूर समस्तीपुर से आये रंजन कुमार दिवाकर को अंचलाधिकारी बनाया गया है . महानार वैशाली के आशीष कुमार को हनुमाननगर अंचल कार्यालय भेजा गया है . किरतपुर अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी आशुतोष सन्नी वहीँ के नए अंचल अधिकारी होंगे . सुगौली पूर्वी चंपारण की नेहा कुमारी सिंहवाड़ा की नयी अंचल अधिकारी बनाई गयी हैं . कोठिया किशनगंज के निश्चल प्रेम गौड़ाबौराम के अंचलाधिकारी होंगे . अथमल गोला पटना के भास्कर कुमार मंडल केवटी अंचल कार्यालय एवं जाले के अंचलधिकारी वत्सांक बनाए गए हैं .